नई दिल्ली: वैसे तो दिल्ली को 'दिल वालों का शहर' कहा जाता है लेकिन देश की राजधानी से जो ख़बर आई है उससे इसे मिले इस तमगे पर बड़े सवाल खड़े होते हैं. शहर के सबसे पॉश इलाके कनाट प्लेस में 50 साल की एक महिला को एक अमीरज़ादी की दरिंगदी का शिकार होना पड़ा. कनॉट प्लेस के आउटर सर्कल में रविवार रात करीब नौ बजे फैशन डिजाइनिंग की एक स्टूडेंट रॉन्ग साइड से अपनी महंगी एसयूवी चला रही थी. इसी दौरान उसने एक महिला को कुचल दिया और दरिंदगी की सारी हदें पार कर दीं.

बेघर महिला को 100 मीटर तक घसीटा श्रेया अग्रवाल नाम की आरोपी लड़की ने जिस महिला को कुचला है वो बेघर थी. लड़की की दरिंदगी की इंतेहा का अंदाज़ा आप इस बात से लगा सकते हैं कि टक्कर मारने के बाद आरोपी लड़की महिला को 100 मीटर तक कार के नीचे घसीट कर ले गयी जिसके बाद 20 साल की इस लड़की ने अपनी जीप में बैठी बाकी की दो लड़कियों के साथ भागने की कोशिश की. लेकिन घटना स्थल के आगे लगे पुलिस चेक प्वाइंट पर लड़की को पकड़ लिया गया.

Delhi: A 50-year-old woman was crushed to death under an SUV in Connaught Place on August 19. The driver, 20-year-old fashion designer Shreya Agarwal was driving on the wrong side. She was arrested even as she tried to escape and was later released on bail. pic.twitter.com/W1ultRXjTA
— ANI (@ANI) August 21, 2018

बड़े बिजनेसमैन की है बेटी, मिली बेल लड़की बरेली के एक बड़े बिजनेसमेन की बेटी है. पुलिस ने लापरवाही से गाड़ी चलाने और गैर-इरादतन हत्या के मामले में लड़की को गिरफ्तार कर लिया है लेकिन बाद में उसे ज़मानत पर रिहा कर दिया गया.

केरल: बाढ़ ने घरों को कैसे तबाह कर दिया है ? देखिए ये ग्राउंड रिपोर्ट

from home https://ift.tt/2Lex8jc
from home https://ift.tt/2Lex8jc
दिल्ली: CP में बिजनेसमैन की बेटी ने महंगी SUV से 50 साल की महिला को कुचला, 100 मीटर तक घसीटा
Reviewed by Unknown
on
August 21, 2018
Rating:
No comments: