किताब में मिल्खा सिंह की गलत तस्वीर को लेकर एक्टर फरहान अख्तर ने उठाई आवाज़

नई दिल्ली: बंगाल के एक स्कूल की किताब में दिग्गज खिलाड़ी और धावक मिल्खा सिंह की जगह पदकों के साथ एक्टर फरहान अख्तर की तस्वीर छाप दी गई है. इस बात को बंगाल के ही लाइफ घोष ने ट्विटर पर पोस्ट कर जानकारी दी.

घोष ने ट्विटर पर पोस्ट कर लिखा, "मिल्खा सिंह की जगह फरहान अख्तर की तस्वीर पश्चिम बंगाल की एक पुस्तक पर दी हुई है. यह काफी चौंकाने वाली बात है. इस तरह की घटना अक्सर देखने को मिलती हैं."

image of @FarOutAkhtar is portrayed as milkha singh in west bengal text book. not at all shocked. its became regular incident here @ShefVaidya @ShankhNaad pic.twitter.com/xWfIqtgTWf
— Lyfe Ghosh (@Lyfeghosh) August 18, 2018

इस बात को फरहान अख्तर ने बिना देरी किए रिट्वीट कर लिखा, "पश्चिम बंगाल के शिक्षा मंत्री पार्था चटर्जी, स्कूल की एक किताब में मिल्खा सिंह जी की जगह मेरी तस्वीर का इस्तेमाल किया गया है. क्या आप पब्लिशर से कहकर किताब में इस तस्वीर को बदलवा सकते हैं? इस पर आपका शुक्रिया."

To the Minister of School Education, West Bengal. There is a glaring error with the image used in one of the school text books to depict Milkha Singh-ji. Could you please request the publisher to recall and replace this book? Sincerely. @derekobrienmp https://t.co/RV2D3gV5bd
— Farhan Akhtar (@FarOutAkhtar) August 19, 2018

एक्टर ने इस पोस्ट पर टीएमसी प्रवक्ता और राज्यसभा के सदस्य डेरेक ओ ब्रायन को टैग भी किया. उनके इस ट्वीट को 400 लोगों ने रिट्वीट किया और 1800 से ज्यादा लोगों ने लाइक भी किया. कुछ ने इस पोस्ट पर मजाकिए अंदाज में ट्वीट कर कहा कि बुक पब्लिश करने से पहले कोई प्रूफ-रीडिंग क्यों नहीं की जाती है. बता दें कि साल 2013 में मिल्खा सिंह पर बनी बॉयोपिक 'भाग मिल्खा भाग' में फरहान ने उनके किरदार को निभाया था.

from home https://ift.tt/2OOLCIV
किताब में मिल्खा सिंह की गलत तस्वीर को लेकर एक्टर फरहान अख्तर ने उठाई आवाज़ किताब में मिल्खा सिंह की गलत तस्वीर को लेकर एक्टर फरहान अख्तर ने उठाई आवाज़ Reviewed by Unknown on August 19, 2018 Rating: 5

No comments:

TeaFloor [CPS] IN
Powered by Blogger.