मुंबई: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने पूरी दुनिया को बता दिया है को वो दोनों एक दूसरे के साथ अब एक बेहद खास रिश्ते में हैं. इंगेजमेंट करने के बाद भले ही प्रियंका ने कुछ दिनों तक अपनी रिंग छुपाई हो, लेकिन जब मुंबई में रोका हुआ तो फौरन उन्होंने आधिकारिक तौर पर निक के साथ अपने रिश्ते की पुष्टि कर दी.

इंगेजमेंट के बाद अब प्रियंका के फैंस को उनकी शादी का इंतज़ार है. हालांकि अभी प्रियंका और निक ने अपनी शादी को लेकर कुछ भी नहीं कहा है. लेकिन इसी बीच परिणीति चोपड़ा का एक ट्वीट खूब सुर्खियां बटोर रहा है.

दरअसल ट्विटर पर परिणीति से किसी ने सवाल कर लिया कि क्या वह प्रियंका की शादी में निक जोनास का जूता चुराएंगी. इस पर परिणीति चोपड़ा ने जवाब देते हुए कहा, “बेशक!!! मैंने डील को लेकर उनके साथ बातचीत भी शुरू कर दी है. और प्रिंयका चोपड़ा इसकी गवाह है.”

OF COURSEE!!! Already started negotiating my deal with him. And she’s my witness @priyankachopra https://t.co/N4UoKlMV60
— Parineeti Chopra (@ParineetiChopra) August 20, 2018

आपको बता दें कि भारतीय शादियों में दुल्हन की बहनें रीत निभाने के लिए दूल्हे का जूता चुराती हैं और उसके बदले में दूल्हे से कुछ रकम या फिर तोहफे की मांग करती हैं. इसी को लेकर ट्विटर यूज़र ने परिणीति से सवाल किया.

pic.twitter.com/VEDZDjujin
— Parineeti Chopra (@ParineetiChopra) August 18, 2018

गौरतलब है कि हाल में ही प्रियंका और निक का रोका मुंबई में हुआ. निक जोनास इस मौके पर अपने माता पिता के साथ भारत पहुंचे थे. रोका के बाद उसी रात प्रियंका ने अपने बॉलीवुड के दोस्तों के लिए एक पार्टी का आयोजन भी किया था, जिसमें आलिया भट्ट, सलमान खान की बहन अर्पिता खान शर्मा और आयुष शर्मा और दिग्गज निर्देशक संजय लीला भंसाली जैसे लोग शामिल हुए थे.

from home https://ift.tt/2OQbsvZ
from home https://ift.tt/2OQbsvZ
प्रियंका चोपड़ा की शादी में परिणीति चुराएंगी निक जोनास का जूता, खुद किया खुलासा
Reviewed by Unknown
on
August 21, 2018
Rating:
No comments: