<p style="text-align: justify;"><strong>नई दिल्ली:</strong> दिल्ली के अशोक विहार से एक हिला देने वाली खबर सामने आई है. एक शख्स ने एक लड़की को उसके घर में घुसकर गोली मार दी. लड़की आईसीयू में भर्ती है और फिलहाल खतरे से बाहर है. पुलिस नो गोली मारने वाले लड़के को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी का नाम हरीश है और उम्र तीस साल के करीब है. आरोपी लड़की का पड़ोसी है और काफी समय से उसे परेशान कर रहा था. लड़की पेशे से चार्टर अकाउंट है, आरोपी गुड़गांव में उसके ऑफिस तक पीछा करता था.</p> <p style="text-align: justify;">बताया जा रहा है कि गोली मारने वाला शख्स लड़की को बहुत अच्छे से जानता था और दोनों पांच साल तक रिलेशन में भी रहे हैं. कुछ दिन पहले ही लड़की की सगाई किसी दूसरे से हो गई जिसकी वजह से गोली मारने वाला आरोपी उसे लगातार धमकी दे रहा था. लड़की के घर के बाहर की तस्वीर सीसीटीवी में कैद हो गई जिसमें एक शख्स को भागते हुए देखा जा सकता है.</p> <p style="text-align: justify;">लड़की अपने नाना लड़की के परिवार ने मीडिया से बात करने से न सिर्फ इंकार कर दिया. खबर करने पहुंचे मीडियाकर्मियों को भगाने की कोशिश भी की. बहरहाल भारत नगर पुलिस थाना में केस दर्ज कर दिया गया है और पुलिस अपनी ओर से सभी पहलुओं पर जांच कर रही है.</p>
from home https://ift.tt/2Ofp3wH
from home https://ift.tt/2Ofp3wH
दिल्ली: ब्रेकअप के बाद बौखलाए आशिक ने लड़की के घर में घुस कर गोली मारी, गिरफ्तार
Reviewed by Unknown
on
August 05, 2018
Rating:
No comments: