शिमला: धोनी के सरकारी मेहमान बनने पर विवाद, कांग्रेस की आपत्ति, BJP बोली- टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा

शिमला: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के शिमला पहुंचे के बाद एक नया विवाद शुरू हो गया है. राज्य की विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने धोनी को स्टेट गेस्ट का दर्जा देने पर आपत्ति जताई है. धोनी पांच दिन के लिए एक एड फिल्म की शूटिंग के लिए हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला पहुंचे हैं. धोनी के साथ उनकी पत्नी साक्षी और बेटी जिवा भी शिमला आई हैं.

धोनी के शिमला पहुंचने पर राज्य सरकार ने उन्हें स्टेट गेस्ट का दर्जा दिया है. इन पांच दिनों में धोनी और उनके परिवार की सारी व्यवस्था और खर्च हिमाचल सरकार वहन करेगी. राज्य सरकार पर हमला करते हुए कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुख्खू ने कहा, ''धोनी को स्टेट गेस्ट का दर्जा नहीं दिया जाना चाहिए था. एक कप्तान और खिलाड़ी के तौर पर मैं धोनी का सम्मान करता हूं लेकिन स्टेट गेस्ट पर होने वाला खर्चा आम लोगों द्वारा दिए गए टैक्स से होगा. ऐसे में धोनी को स्टेट गेस्ट का दर्जा नहीं लेना चाहिए.''

वहीं राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री विपिन परमार ने कहा, ''राज्य सरकार ने धोनी की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए और हिमचाल प्रदेश में पर्यटन को और बढ़ावा देने के लिए उन्हें स्टेट गेस्ट का दर्जा दिया गया है. धोनी ही नहीं भारत के किसी भी इंटरनेशनल खिलाड़ी की राज्य सरकार इसी तरह से स्वागत करेगी.

आपको बता दें धोनी टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के बाद अब सिर्फ वनडे और टी-20 क्रिकेट खेलते हैं. इस समय भारतीय क्रिकेट टीम पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए इंग्लैंड दौरे पर है. धोनी इंग्लैंड दौरे पर गए भारतीय वनडे और टी-20 के हिस्सा थे.

from home https://ift.tt/2BV8cxX
शिमला: धोनी के सरकारी मेहमान बनने पर विवाद, कांग्रेस की आपत्ति, BJP बोली- टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा शिमला: धोनी के सरकारी मेहमान बनने पर विवाद, कांग्रेस की आपत्ति, BJP बोली- टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा Reviewed by Unknown on August 28, 2018 Rating: 5

No comments:

TeaFloor [CPS] IN
Powered by Blogger.