Asian Games 2018: रिकॉर्ड गोल के साथ ग्रुप मुकाबले में भारतीय हॉकी टीम ने हॉन्ग कॉन्ग को 26-0 से हराया

नई दिल्ली: भारतीय मेंस हॉकी टीम ने एशियन गेम्स 2018 में अपने दमदार प्रदर्शन को जारी रखते हुए दूसरे ग्रुप मुकाबले में हांगकांग को 26-0 से करारी शिकस्त दी. भारत ने अपने पहले ग्रुप मुकाबले में मेजबान इंडोनेशिया को 17-0 के भारी अंतर से मात दी थी.

हांगकांग के खिलाफ भारत ने तेज शुरुआत की और फारवर्ड खिलाड़ी आकाशदीप ने दो मिनट अंदर ही पहला गोल करते हुए अपनी टीम को बढ़त दिला दी. एक मिनट बाद मनप्रीत सिंह ने भारत के लिए दूसरा गोल किया.

शानदार शरुआत के बाद भारत ने तेज हॉकी खेलना जारी रखा और पहले क्वार्टर में चार गोल और किए. रुपिंदर पाल सिंह ने पेनाल्टी कॉर्नर के माध्यम से दो और एस.वी सुनील एवं विवेक सागर ने एक-एक गोल दागा.

दूसरे क्वार्टर में भारत ने आक्रामक खेल दिखाते हुए कुल आठ गोल दागे. मंदीप सिंह और ललित उपाध्याय ने दो-दो जबकि मनप्रीत, हरमनप्रीत सिंह, अमित रोहिदास और वरुण कुमार ने एक-एक गोल किया.

भारतीय खिलाड़ियों ने दूसरे हाफ में भी गोल करना जारी रखा और कुल 12 गोल दागे. स्टार डिफेंडर हरमनप्रीत ने तीन और आकाशदीप, ललित एवं रुपिंदर ने दो-दो गोल दागे. इनके अलावा, दलप्रीत सिंह, चिंगलिंगसाना सिंह और सिमरनजीत सिंह ने एक-एक गोल किया. इस जीत के बाद भारत के छह अंक हो गए हैं और वह ग्रुप ए में भी शीर्ष पर काबिज है.

from home https://ift.tt/2OUbQcM
from home https://ift.tt/2OUbQcM
Asian Games 2018: रिकॉर्ड गोल के साथ ग्रुप मुकाबले में भारतीय हॉकी टीम ने हॉन्ग कॉन्ग को 26-0 से हराया
Reviewed by Unknown
on
August 22, 2018
Rating:
No comments: