होंडा ने हाल ही में अपडेट जैज़ को लॉन्च किया है। इसकी कीमत 7.35 लाख रूपए से शुरू होती है जो 9.29 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) तक जाती है। फेसलिफ्ट जैज़ में कुछ नए फीचर जोड़े गए हैं। यहां हम चर्चा करेंगे फेसलिफ्ट जैज़ में हुए उन बदलावों पर जो इसे पुराने मॉडल से अलग बनाते हैं… वेरिएंट और कीमत (एक्स-शोरूम, दिल्ली) फेसलिफ्ट जैज़ की वेरिएंट लिस्ट को छोटा किया गया है। इस में डीज़ल इंजन का विकल्प एस वेरिएंट से और पेट्रोल इंजन का विकल्प वी वेरिएंट से रखा गया है। पेट्रोल मैनुअल पुरानी जैज़ नई जैज़ ई 5.99 लाख रूपए बंद एस 6.62 लाख रूपए बंद एसवी 7.05 लाख रूपए बंद वी 7.40 लाख रूपए 7.35 लाख रूपए वीएक्स 7.89 लाख रूपए 7.79 लाख रूपए पेट्रोल सीवीटी पुरानी जैज़ नई जैज़ एस सीवीटी 7.70 लाख रूपए बंद वी सीवीटी 8.46 लाख रूपए 8.55 लाख रूपए वीएक्स सीवीटी 8.99 लाख रूपए डीज़ल पुरानी जैज़ नई जैज़ ई 7.35 लाख रूपए बंद एस 8.03 लाख रूपए 8.05 लाख रूपए एसवी 8.43 लाख रूपए बंद वी 8.89 लाख रूपए 8.85 लाख रूपए वीएक्स 9.31 लाख रूपए 9.29 लाख रूपए इंजन और परफॉर्मेंस फेसलिफ्ट जैज़ में पुराने मॉडल वाले पेट्रोल और डीज़ल इंजन दिए गए हैं, जिनकी जानकारी इस प्रकार है... पेट्रोल डीज़ल इंजन क्षमता 1.2 लीटर आई-डीटेक 1.5 लीटर आई-डीटेक पावर 90 पीएस 100 पीएस टॉर्क 110 एनएम 200 एनएम गियरबॉक्स 5-स्पीड मैनुअल/7-स्पीड सीवीटी 6-स्पीड मैनुअल माइलेज 18.2 (एमटी)/19 किमी प्रति लीटर (सीवीटी) 27.3 किमी प्रति लीटर फीचर लिस्ट नए फीचर अपडेट जैज़ में ड्यूल एयरबैग, एबीएस और ईबीडी के अलावा रियर पार्किंग सेंसर और स्पीड सेंसिंग लॉक को भी स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर के तौर पर दिया गया है। अपडेट जैज़ में दूसरी जनरेशन की होंडा अमेज़ वाला नया 7.0 इंच कैपेसिटिव टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम दिया गया है। इस में पिंच-टू-जूम फंक्शन के साथ एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले कनेक्टिविटी की सुविधा भी दी गई है। नया टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम केवल टॉप वेरिएंट वीएक्स में दिया गया है। क्रूज़ कंट्रोल को पेट्रोल सीवीटी और डीज़ल (एस वेरिएंट को छोड़) स्टैंडर्ड रखा गया है। पेट्रोल मैनुअल में क्रूज़ कंट्रोल के अलावा पैसिव की-लैस एंट्री और पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप जैसे फीचर का भी अभाव है। अपडेट जैज़ में ड्राइवर साइड डोर पैड पर लॉक/अनलॉक बटन दिया गया है, पुराने मॉडल में इस फीचर का अभाव था। एस और वी वेरिएंट में एलईडी टेल लैंप्स दिए गए हैं। टॉप वेरिएंट वीएक्स में वोल्वो कारों जैसी नई एलईडी यूनिट दी गई है जो रियर विंडस्क्रीन तक फैली हुई है। फेसलिफ्ट जैज़ में डब्ल्यूआर-वी की तरह नया सेंट्रल कंसोल, आर्मरेस्ट के साथ दिया गया है। पहले यह फीचर अंतरराष्ट्रीय बाजार में उपलब्ध जैज़ में दिया गया था। ये फीचर हुए बंद होंडा जैज़ में मैजिक सीटें लगी थीं जो यूनिक होने के साथ काफी काम भी आती थी। अपडेट जैज़ की फीचर लिस्ट से कंपनी ने इसे हटा दिया है। होंडा जैज़ फेसलिफ्ट के किस वेरिएंट में मिलेंगे कौन से फीचर, जानिये यहां

from home https://ift.tt/2uZdXDP

from home https://ift.tt/2uZdXDP
क्या फर्क है नई और पुरानी होंडा जैज़ में, जानिये यहां...
Reviewed by Unknown
on
July 24, 2018
Rating:
No comments: