जगुआर एफ-टायप में जुड़ा नया वेरिएंट, कीमत 90.93 लाख रूपए

जगुआर ने एफ-टायप  का नया वेरिएंट लॉन्च किया है। इसे आर-डायनामिक नाम से पेश किया गया है। यह कूपे और कनवर्टेबल दोनों अवतार में उपलब्ध है। इनकी कीमत क्रमशः 90.93 लाख रूपए और 1.01 करोड़ रूपए (एक्स-शोरूम) है। जगुआर एफ-टायप रेंज में यह सबसे अफॉर्डेबल पेशकश है। इसका मुकाबला  मर्सिडीज़ एसएलसी एएमजी43  पोर्श 718 बॉक्स्टर  और 718 क्यान से है। जगुआर एफ-टायप आर-डायनामिक में 2.0 लीटर का 4-सिलेंडर इंजेनियम पेट्रोल इंजन लगा है, जो 300 पीएस की पावर और 400 एनएम का टॉर्क देता है। यह इंजन 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जुड़ा है, जो पीछे वाले पहियों पर पावर सप्लाई करता है। इसकी टॉप स्पीड 250 किमी प्रति घंटा है। 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पाने में इसे 5.7 सेकंड का समय लगता है। एफ-टायप के टॉप वेरिएंट आर और एसवीआर में 5.0 लीटर का सुपरचार्ज्ड वी8 इंजन लगा है, जो 575 पीएस की पावर और 700 एनएम का टॉर्क देता है।  कूपे  2.0 लीटर आई4 आरडब्ल्यूडी: 90.93 लाख रूपए  2.0 लीटर आई4 आर-डायनामिक आरडब्ल्यूडी: 93.67 लाख रूपाए   5.0 लीटर वी8 एडब्ल्यूडी आर: 2.21 करोड़ रूपए  5.0 लीटर वी8 एडब्ल्यूडी एसवीआर: 2.65 करोड़ रूपए  कनवर्टेबल 2.0 लीटर आई4 आरडब्ल्यूडी: 1.01 करोड़ रूपए  2.0 लीटर आई4 आरडब्ल्यूडी आर-डायनामिक: 1.04 करोड़ रूपए  5.0 लीटर वी8 एडब्ल्यूडी आर: 2.36 करोड़ रूपए  5.0 लीटर वी8 एडब्ल्यूडी एसवीआर: 2.80 करोड़ रूपए  यह भी पढें : जगुआर एफ-टायप एसवीआर की कीमत से उठा पर्दा  इस स्टोरी को ABP न्यूज़ ने संपादित नहीं किया है. ये  की फीड से सीधे प्रकाशित की गई.

from home https://ift.tt/2zKd3Rv
जगुआर एफ-टायप में जुड़ा नया वेरिएंट, कीमत 90.93 लाख रूपए जगुआर एफ-टायप में जुड़ा नया वेरिएंट, कीमत 90.93 लाख रूपए Reviewed by Unknown on July 17, 2018 Rating: 5

No comments:

TeaFloor [CPS] IN
Powered by Blogger.