रांची: कांग्रेस की ओर से बुलाये गए ‘भारत बंद’ को जबर्दस्ती लागू कराने के लिए झारखंड में सोमवार को पार्टी के 58 कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया गया. पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. देश में ईंधन के बढ़ते दाम के खिलाफ कांग्रेस के ‘भारत बंद’ को प्रदेश में झारखंड मुक्ति मोर्चा, राष्ट्रीय जनता दल और वामपंथी पार्टियों ने समर्थन किया.

पुलिस अधीक्षक इंद्रजीत महता ने बताया कि जबरन बंद कराने का प्रयास करने पर पलामू जिला कांग्रेस अध्यक्ष जयेश रंजन पाठक सहित 58 कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया. रिपोर्ट के मुताबिक, गढ़वा जिले को छोड़कर पाकुड़, जमशेदपुर, रांची, हजारीबाग, लोहरदगा, गुमला, रामगढ़, गिरिडीह, लतेहार, पलामू, धनबाद और अन्य जिलों में सामान्य जीवन प्रभावित नहीं हुआ है.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस की सुरक्षा में मालगाड़ी और यात्री ट्रेनें चलाई जा रही हैं. रिपोर्ट में बताया गया है कि रांची सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों में यातायात सामान्य है.

Video: तेल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस का भारत बंद

from home https://ift.tt/2N3NOzB
from home https://ift.tt/2N3NOzB
भारत बंद: 58 कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया
Reviewed by Unknown
on
September 10, 2018
Rating:
No comments: